News
26-11-2019 : Akhil Bharatiya Bhagvad Geeta Maha Sammelan | Patna | Maner 12.00 pm

उच्च पराकाष्ठा को प्राप्त कर सकता है
ब्रह्माकुमारी संस्था के अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन भाई ने कहा कि गीता में परमात्मा के द्वारा दिया गया ज्ञान सर्व मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए हैं। इस ज्ञान के द्वारा ही मानव उच्च पराकाष्ठा को प्राप्त कर सकता है।
हर धर्म के लिए है गीता का ज्ञान
दिल्ली से आए ब्रह्मऋषि गौरी शंकराचार्य ने कहा कि गीता का ज्ञान हर धर्म के लिए है। इसमें समाया हुआ ज्ञान उच्च कोटि का विज्ञान और कला भी है। गीता में सभी धर्मग्रंथों का सार समाया हुआ है।
हर युग में उपयोगी रहा है गीता का ज्ञान
हैदराबाद उर्दू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.फिरोज अहमद ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था गीता के माध्यम से पूरे विश्व को सत्य की राह दिखा रही है। जबलपुर से आयी डॉ.पुष्पा पाण्डे ने कहा कि गीता को यदि गहन अध्ययन किया जाए तो इसमें हर समस्या का समाधान हुआ है। हर युग में गीता का ज्ञान उपयोगी रहा है। इलाहाबाद से आयी बीके मनोरमा बहन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस घर में नियमित रूप से गीता का अध्ययन व श्रवण किया जाता है उस घर में आपसी प्रेम-सौहार्द सदा बना रहता है।
गीता ज्ञान से अलोकित होगा सम्पूर्ण बिहार
पटना स्थित सेवाकेंद्रों की प्रभारी बीके संगीता बहन ने बताया कि यह महासम्मेलन पूरे बिहार में चलाया जाएगा जिससे कि सर्व मनुष्यमात्र को इसका लाभ मिल सके।
इस कार्यकम में बीके अनुपमा, बीके किरण, बीके पुनम, बीके रविन्द्र, बीके सत्येन्द्र सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


