Connect with us

Brahmakumaris patna

Tying Rakhi to Hon. Governor, Chief Minister, Ministers and VIPs of Bihar

Published

on

जापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कंकड़बाग पटना की ओर से रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज पटना कंकड़बाग सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने
बिहार के महामहिम श्री फागू चौहान जी राज्यपाल बिहार,
माननीय श्री नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बिहार
बिहार के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी जी, भवन निर्माण विभाग,
माननीय मंत्री श्री मदन साहनी जी, समाज कल्याण विभाग,
माननीय मंत्री श्री संजय कुमार झा जी, जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी, ग्रामीण विकास विभाग,
 बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेनू देवी जी,
 राज्यपाल के एडीसी मेजर धीरज बिष्ट जी,
मुख्यमंत्री के चीफ सेक्रेटरी श्री दीपक कुमार जी,
पटना के जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह जी आईएएस,
आई एम ए के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह,
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर शांति राय, डॉक्टर अनिता राय,
 पटना लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद शरीफ
को राखी बांधकर भाई -बहन का श्रेष्ठ पर्व रक्षाबंधन का दिव्य संदेश दीया।ब्रहमा कुमारी संगीता दीदी ने रक्षाबंधन के अध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए बोले कि रक्षा बंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं, भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों का उजागर करने वाला, अनेक आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने वाला और भाई -बहन के वैश्विक रिश्तो की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्मा उपहार है। यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। राखी के धागों में बहन का सच्चा, निर्मल, निश्छल स्नेह, शुभकामना एवं शुभ भावना भाई के प्रति समाया रहता है। यह परमपिता परमात्मा शिव का शुभ संदेश पवित्र बनों और राजयोगी बनो लेकर आता है। इस परमात्मा संदेश को सभी भाई -बहने आत्म साथ करने उनके जीवन के सभी विघ्न बाधा दूर हो जाती है और अपने जीवन को सहजता पूर्वक जीते हैं। यही शुभ संकल्पों के साथ सभी भाई- बहनों को राखी बांध कर आत्म स्मृति का टीका लगाकर मधुर बोल एवं प्रसाद के द्वारा मुख मीठा कराया।