Connect with us

Brahmakumaris patna

Patna: Rakhis Tied to Bihar Governor, CM & Leaders

Published

on

पटना में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को बांधा रक्षा सूत्र

पटना: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से बिहार के माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पवित्रता, सुरक्षा, आपसी सम्मान, सद्भाव एवं विश्व बंधुत्व का आध्यात्मिक संदेश दिया गया।

राजयोगिनी बीके संगीता दीदी ने बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें पवित्रता, सुरक्षा, पारस्परिक सम्मान एवं विश्व बंधुत्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बीके डॉ. सचिन प्रभु, बीके आशा दीदी, बीके ज्योति बहन एवं बीके सुभाष भाई ने राज्यपाल महोदय से आध्यात्मिकता, आंतरिक शांति, करुणा एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ये मूल्य समाज में शांति, सद्भाव एवं सौहार्द को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इसके पश्चात राजयोगिनी बीके संगीता दीदी, बीके आशा दीदी एवं बीके ज्योति बहन ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन की आध्यात्मिक शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में राजयोगिनी बीके संगीता दीदी ने बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी को भी रक्षा सूत्र बांधकर पवित्रता, सद्भाव एवं विश्व बंधुत्व का संदेश दिया।

वहीं, बीके अनिता दीदी ने बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी जी को रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

ब्रह्माकुमारीज बहनों ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व न मानकर पवित्रता, आत्मिक सुरक्षा, आपसी सम्मान एवं विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने वाला आध्यात्मिक पर्व बताया। इस अवसर पर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई।