Connect with us

Brahmakumaris patna

Golden Jubilee Celebration of Patna (Sis Shivani)

Published

on

ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में प्रेम और सद्भाव का सन्देश दे रही है: नीतीश कुमार

पटना, 12 फरवरी 2017:- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ब्रह्मकुमारीज पटना सेवा केन्द्र के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमInner Peace, Inner Power” का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने शिवानी बहन का पूरा प्रवचन सुना और उसके बाद इशारों-इशारों में अध्यात्म का पुट देते हुए खुल कर अपनी बातें कहीं। उन्होंने ने कहा कि हर कोई व्यक्ति को अपने मन की शक्ति को पहचानना चाहिये, चित्त को शांत रखना चाहिये, इसके अच्छे परिणाम जीवन में मिलते हैं। यह तो बिल्कुल शाश्वत सत्य है। किसी भी चीज से परेशान नहीं होना चाहिये। धैर्य के साथ काम करना चाहिये। अगर धैर्य न हो तो फिर तो कोई व्यक्ति काम ही नहीं कर सकता।
patna5

patna3

patna4

patna2

patna

 

 

 

ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में प्रेम और सद्भाव का सन्देश दे रही है: नीतीश कुमार

पटना, 12 फरवरी 2017:- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ब्रह्मकुमारीज पटना सेवा केन्द्र के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमInner Peace, Inner Power” का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने शिवानी बहन का पूरा प्रवचन सुना और उसके बाद इशारों-इशारों में अध्यात्म का पुट देते हुए  खुल कर  अपनी बातें कहीं। उन्होंने ने कहा कि हर कोई व्यक्ति को अपने मन की शक्ति को पहचानना चाहिये, चित्त को शांत रखना चाहिये, इसके अच्छे परिणाम जीवन में मिलते हैं। यह तो बिल्कुल शाश्वत सत्य है। किसी भी चीज से परेशान नहीं होना चाहिये। धैर्य के साथ काम करना चाहिये। अगर धैर्य न हो तो फिर तो कोई व्यक्ति काम ही नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने ब्रह्मकुमारी बहनों से कहा कि आपलोग लोगों की काउंसिलिंग कर रही हैं और इन दिनों जो लेागों के बीच जो वाकयुद्ध चल रहा है, उसका स्तर थोड़ा इम्पु्रव होना चाहिये। आज बड़े-बड़े पद पर बैठे  व्यक्ति जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह सुखद नहीं है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है, मन में तरह-तरह की बातें आती है और जब हमलोग सार्वजनिक जीवन में होते हैं तो वाद-विवाद भी होता है लेकिन उसका भी एक स्तर ऊंचा होना चाहिए। इन बातों से चिन्ता होती है किन्तु उन्होंने ब्रह्मकुमारी शिवानी बहन का समर्थन करते हुये कहा कि आप ठीक कहती हैं कि चिन्ता करो ही मत। आप अपने अनुयायियों से बिल्कुल सही कहा कि सुबह उठो तो अगर मन में पॉजिटिविटी है तो दिन भर उसका असर रहेगा। सुबह उठते ही मन में अगर आक्रोश, गुस्सा का भाव रहेगा तो दिन बेकार बीतता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आंतरिक शक्ति का एहसास कराने के लिये और उसका हर किसी के अंदर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिये प्रयत्न कर रही है, इसके लिये उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज को बधाई दी और कहा कि यह प्रयत्न चलते रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि गुस्सा झेलना हमलोगों की नीयती है और उस गुस्से से मन विचलित न हो, ऐसा संस्कार बने, इससे अच्छी तो कोई बात हो ही नहीं सकती।

शराबबंदी  की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  लोगों के मन में अब यह बात आ रही है कि  शराब खराब चीज है. जो लोग शुरू में नाराज थे, वे भी अब खुश हैं. लोगों का परिवार,  जीवन, समाज सब में सुधार हो रहा है । सबके हित में यही है कि हम अपनी-अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभायें। आज काला धन एवं भ्रष्टाचार की बात होती है। पता नहीं क्यों लोग इतना पैसा बनाते हैं। सबको मालूम है कि कफन में जेब नहीं होती। आज जो तुम पैसा बना रहे हो, वह आने वाली सात पीढ़ी को काम नहीं आयेगा इसलिये लोगों के मन को बदलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी  है कि ब्रह्मकुमारीज न केवल अध्यात्मिक शिक्षा  देती है बल्कि ग्राम विकास, यौगिक एवं जैविक खेती, सामाजिक उत्थान, युवाओं, महिलाओं, पर्यावरण,स्वच्छता, साक्षरता, वैल्यू एजुकेशन से लेकर कई प्रकार से समाज के सभी वर्गों के लोगों में जागृति के लिये प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि रही है। शिवानी बहन ने भी बिहार, देश और मानवता के लिये अच्छी बातें कही। यह वही भूमि है, जहॉ भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ,भगवान महावीर का जन्म, ज्ञान एवं निर्वाण यही हुआ। गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का भी जन्म यहीं हुआ। बिहार तो ऐसी भूमि है कि आजादी की लड़ाई को तेज रफ्तार चम्पारण सत्याग्रह से ही मिली। आज शिवानी बहन ने यहॉ बैठे लोगों को जो शांति का मंत्र दिया है, उस मन की शांति के मंत्र को कुछ अंश तक भी अपना लेंगे तो यह साधारण बात नहीं होगी। आप इतने लोग बैठे हुये हैं, अगर उसमें से दस प्रतिशत लोग भी इनकी बात को मान लीजियेगा तो समाज को बदल डालियेगा।

 

 

Brahmakumaris patna

बिहार के राज्यपाल के आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

Published

on

By

Syed Ata Hasnain के आगमन पर ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण में एक विशेष ज्ञान चर्चा (Spiritual Discussion) का आयोजन किया गया, जिसमें आत्मिक उन्नति, राजयोग ध्यान और वर्तमान समय में आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ बहनें — बीके संगीता बहन, बीके अनिता बहन एवं बीके रूपम बहन — ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। साथ ही डॉ. प्रमोदभाई ने भी अपने अनुभवों और आध्यात्मिक जीवन की महत्ता को साझा किया।

राज्यपाल महोदय ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने विशेष रूप से राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया और समाज में शांति, प्रेम एवं सद्भावना फैलाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

Brahmakumaris patna

पटना, बोधगया आगमन पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उषा दीदी को राजभवन में किया सम्मानित

Published

on

By

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उषा दीदी को राजभवन में किया सम्मानित
ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू से जुड़ीं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं गीता ज्ञान की प्रख्यात विदुषी बीके उषा दीदी को बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देश-विदेश में किए जा रहे आध्यात्मिक, नैतिक एवं मूल्य-आधारित सेवाकार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आत्मिक सशक्तिकरण, शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार में ब्रह्माकुमारीज़ की भूमिका आज के समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और समय की महती आवश्यकता है।
यह सम्मान न केवल बीके उषा दीदी की आध्यात्मिक सेवाओं का प्रतीक है, बल्कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा मानवता के कल्याण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की भी गरिमामयी स्वीकृति है।
Continue Reading

Brahmakumaris patna

तनाव मुक्त जीवन शैली बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए

Published

on

By

आज दिनांक 27/11/2024 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पटना कंकड़बाग तथा बिहार विधान परिषद के संयुक्त पहल से विधान परिषद के सदस्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सभापति माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह जी उपसभापति माननीय श्री राम बच्चन राय जी एवं मुख्य वक्ता  के रूप में गुरुग्राम दिल्ली से पधारे। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी जी ,पटना. कंकड़बाग सेवा केंद्र के मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी जी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सदस्य माननीय श्री नीरज कुमार जी सचेतक बिहार विधान परिषद, माननीय श्री संजीव कुमार सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद, माननीय श्री सर्वेश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य एव अन्य सदस्य गण भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी जी ओ आर सी  दिल्ली ने तनाव से मुक्त रहकर जीवन को सरल तरीके से कैसे जिया जाए इसका टिप्स दी। उन्होंने बोला हमारे जीवन में टेंशन या स्ट्रेस तनाव लोग अपने कार्य को सही करने के लिए या जल्द करने के लिए लोग करते हैं। लेकिन यह हमारे जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसी कार्य को स्वयं पर अटेंशन देकर और दूसरों को भी अटेंशन दिलाकर टेंशन से मुक्त हो सकते हैं।
विधान परिषद के उपसभापति माननीय श्री राम बच्चन राय जी इस कार्यक्रम को भूरी भूरी प्रशंसा की और बोला यह अनुभूति आवरणीय है । ऐसा कार्यक्रम यहां होते रहना चाहिए।
बिहार विधान परिषद के सभापति माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह जी ने अपने जीवन को आध्यात्मिकता से जोड़कर बहुत ही  प्रफुल्लित हुए।
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने सभी को माउंट आबू एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर जाकर इस अनुभव को हमेशा जागृत रखने के लिए 1 घंटे का समय अपने लिए देने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा जी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  मेडिटेशन रहा जो लोगों को बहुत ही शांति का अनुभव कराया।
Continue Reading

Brahma Kumaris Patna