Kankarbagh
पटना : आत्मनिर्भर किसान अभियान

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय मुख्य सेवाकेंद्र कंकड़बाग पटना के द्वारा 10 जुलाई 2022 को आत्मनिर्भर किसान अभियान कार्यक्रम की लॉन्चिंग राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन महाराज गार्डन पटना में किया गया।
1. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, कृषि मंत्री, बिहार सरकार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। माननीय मंत्री जी अपने उद्बोधन में जैविक खेती के बारे में विस्तार से चर्चा किया। ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउन्ट आबू की प्रसंशा किया और बोले की मई माउन्ट आबू गये है ,वहा परमात्म मिलान का अनुभव भी मैंने किया है। आत्मनिर्भर किसान अभियान समारोह का समापन बामेती के ऑडोटोरियम में करने को कहा है। इस कार्यक्रम में सरकारी स्तर से सभी किसान को बुलाने के लिए बोले है।
2. इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए ब्रह्माकुमारी के ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी बीके सरला दीदी (मेहसाणा, गुजरात) ने इस प्रभाग की सेवाओं का विस्तार से वर्णन किया। सरला दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अध्यात्म को कृषि के साथ समावेश करके ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। किसान जिसको दाता कहा जाता है आज वह समस्याओं के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। जब उस परम कृषक परमात्मा के साथ कृषक आत्माओं का संबंध जुड़ेगा तब उनका जीवन खुशहाल होगा। आज खेती में जितनी मेहनत किसान कर रहे हैं, उतनी प्राप्ति नहीं हो रही है। और वह गांव छोड़कर शहरों की ओर जा रहे हैं। प्रभाग ने युवाओं को जागृत किया कि वह शाश्वत योगिक खेती को उत्तम मानकर वापस इस तरफ लौट रहे हैं, खेती करने वाले को कृषि ऋषि कहा जाता है। किसानों के पवित्र विचारों का प्रभाव खेतों पर पड़ता है। प्रभाग में 2016 से लेकर एक प्रोजेक्ट बनाया- किसान सशक्तिकरण अभियान- जिसके तहत गांव-गांव में जाकर किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रभाग ग्रामीण अंचलों में शाश्वत योगिक खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता का प्रसार कर भारत के संपूर्ण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। किसान, आदिवासी, ग्रामीण महिला, युवा सशक्तिकरण के साथ आध्यात्मिक उत्थान के लिए कार्यरत है। सहकारिता के साथ गांव की समृद्धि के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, पशु चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य शिविर जैसी विशेष सेवाएं दे रहा है। इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव से किसानों को मुक्ति दिलाना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है- आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें जागरूक करना। जैविक खेती के साथ शाश्वत योगिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को जागरुक करना, ग्रामीणों में नैतिक मूल्यों द्वारा सुसंस्कृत संस्कार विकसित करना, व्यसन मुक्त जीवन बनाना।
3 . वही ब्रह्माकुमार बद्री विशाल भाई जो कृषि विभाग सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश से इस कार्यक्रम के लिए आए हैं; उन्होंने इस कार्यक्रम से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से किसान आध्यात्मिकता को अपनाकर अंधश्रद्धा, सामाजिक कुरीतियों एवं विचारों आदि से मुक्त होते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से उनके अंदर कर्तव्य निष्ठा की भावना आती है।
4. इस कार्यक्रम को पटना सब जोन मुख्य सेवाकेंद्र कंकड़बाग की संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपने मीठी बोल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था की संक्षिप्त परिचय भी दिया।
5. धन्यवाद ज्ञापन बी.के. सुनीता बहन, गया, ए पी कॉलोनी की संचालिका ने किया।
6. मंच संचालन बी.के. ज्योति बहन ने किया।
Brahmakumaris patna
तनाव मुक्त जीवन शैली बिहार विधान परिषद के सदस्यों के लिए

Brahmakumaris patna
Tied Rakhi to H.E. Governor, 2 Dy. Chief Ministers

Brahmakumaris patna
Live:- Murli Class | Patna | 16-06-2024

Live:- Murli Class | Patna | 16-06-2024
-
Brahmakumaris patna6 years ago
21st June International Day of Yoga at Patna
-
Kankarbagh6 years ago
Akhil Bharatiya Bhagvad Geeta Maha Sammelan | Patna |
-
Brahmakumaris patna3 years ago
Tying Rakhi to Hon. Governor, Chief Minister, Ministers and VIPs of Bihar
-
Brahmakumaris patna3 years ago
🔴 LIVE 16-06-2022 | BK Usha Didi : तनाव मुक्त जीवन जीने की कला | Bihar Vidhan Sabha, PATNA (Bihar)
-
News6 years ago
Patna : Rakshabandhan Celebration
-
News6 years ago
LIVE: Akhil Bharatiya Bhagvad Geeta Maha Sammelan | Patna |
-
Brahmakumaris patna3 years ago
Patna – बिहार विधानसभा में तनाव मुक्त जीवन जीने की कला विषय पर कार्यक्रम आयोजित-Program in Bihar Legislative Assembly
-
Brahmakumaris patna3 years ago
Patna -दया एवं करुणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण का शुभारंभ